युद्ध नशे के विरुद्ध: आबादपुरा में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया गया

सिविल और पुलिस अधिकारियों द्वारा कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से आज आबादपुरा इलाके में कुख्यात महिला नशा तस्करों से संबंधित एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मनजीत कौर उर्फ भंभो और मोहिंदरजीत कौर उर्फ लंबो, निवासी आबादपुरा, जालंधर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया है।

दोनों महिलाएं कुख्यात नशा तस्कर हैं, जिनमें से मनजीत कौर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 3 एफ.आई.आर. और मोहिंदरजीत कौर के खिलाफ एक एफ.आई.आर. दर्ज है। यह कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए स्पष्ट संदेश है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से नशे से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

About admin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *