पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर व पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी का निधन

जालंधर, 28 सितंबर 2025 (अरोड़ा) – पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर और पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी का आज स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे बस्ती गुजां श्मशानघाट में होगा।

पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान रविवार यानी आज उनका स्वर्गवास हो गया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि ससुर स्व. श्री प्रीतम दास जी की शवयात्रा एकता विहार 120 फुटी रोड से आज दोपहर 3.30 बजे चलेगी। 

स्व. श्री प्रीतम दास जी का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे बस्ती गुजां शमशान घाट में होगा। सुशील रिंकू के सुसर के निधन पर जिले की तमाम धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Check Also

इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विद्यार्थियों का सम्मान व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम बस्ती दनिश्मन्दा द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *