जिला योजना समिति के चेयरमैन द्वारा शाहकोट के प्रभावित गांवों का दौरा, स्थिति का लिया जायजा

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज शाहकोट के गांव कैमवाला, बूटे दीया छन्ना और उमरेवाल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी।

इस मौके पर आप नेता पिंदर पंडोरी भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर पीड़ित परिवार तक पहुंच बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *