ग्रुप केंद्र जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

विभिन्न खेल मुकाबलों के इलावा साइकिल रैली निकाली*

जालंधर (अरोड़ा) :- हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उप महानिरीक्षक राकेश राव के नेतृत्व में जालंधर ग्रुप सेंटर में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रुप केंद्र सी.आर.पी.एफ. जालंधर में मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए शारीरिक तौर पर फिट, मानसिक तौर से मजबूत और भावनात्मक तौर से संतुलित रहने की शपथ ली।


इस अवसर पर ग्रुप सेंटर में रस्साकशी, बच्चों की दौड़, वाद-विवाद, वॉलीबॉल मैच सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिटनेस पर भाषण दिया गया। रविवार को एक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें ग्रुप केंद्र में मौजूद सभी अधिकारियों, जवानों और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्रुप सेंटर जालंधर के उप महानिरीक्षक राकेश राव भी उपस्थित थे।

Check Also

इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विद्यार्थियों का सम्मान व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम बस्ती दनिश्मन्दा द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *