Breaking News

सेंट सोलजर ग्रुप के उत्तर भारत स्तिथ सभी स्कूलों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

ग्रुप हमेशा पीड़ितों और बेसहारों के साथ कंधे से कन्धा जोड़ कर खड़ा है: चेयरमैन अनिल चोपड़ा / संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने एकजुट होकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पंजाब के गावों में बाढ़ ने जनजीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की अध्य्क्षता में ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने बाढ़ पीड़तों तक राहत सामग्री पहुंचाई है।

जिसमें ग्रुप की उत्तर भारत की शाखाओं द्वारा राशन, घर में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली आवश्यक चीज़ें, औरतों एवं बच्चों के लिए सेनेटरी पैड्स, घर की छतों से पानी के रोकथाम के लिए तिरपालें, कंबल, कपड़े, खाने के लिए सब्जियां, पशुओं को चारा, एवं बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयां आदि सामग्री की लगभग 30 बसों में भरकर ले जाई गई। जिसमे सतलुज, ब्यास, आदि नदियों से पीड़ित गावों का दौरा कर संस्था के माननीय गणों ने पीड़ितों को राशन के साथ साथ हौसला दिया, एवं उन्हें मानसिक, एवं शारीरिक रूप से मज़बूत रहने को कहा।

इस आपातकालीन समय में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भगवान से पीड़ितों के राहत की प्रार्थना की और समाज को आश्वासन दिलाया की सेंट सोल्जर ग्रुप उनके साथ कंधे से कन्धा जोड़ कर खड़ा है।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *