Breaking News

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डिप्टी कमिश्नर को 25 लाख रुपये का चैक सौंपा

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा यह योगदान : डा. हिमांशु अग्रवाल

जालंधर (अरोड़ा) :- हाल ही में आई बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की मदद के लिए जालंधर के वरिष्ठ नागरिक इंदरजीत सिंह गुलाटी ने आगे आकर डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए 25 लाख रुपये का चैक सौंपा है। डिप्टी कमिश्नर ने गुलाटी के इस सहानुभूतिपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह के योगदान न केवल मुश्किल समय में लोगों को सहारा देते है, बल्कि समाज में दया, सहानुभूति और सहयोग की नई मिसालें भी स्थापित करते है। उन्होंने कहा कि इस राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे राहत कार्यों को और मजबूती मिलेगी। डा.अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा दिया गया योगदान बेहद कीमती होता है और मुश्किल समय में पीड़ितों की मदद करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गुलाटी द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता से अन्य दानवीरों और सामाजिक संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *