Breaking News

निविया चैरिटेबल हॉस्पिटल और पिम्स हॉस्पिटल (जालंधर) की ओर से आंखों और मुफ्त जनरल चेकअप कैंप का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) – निविया चैरिटेबल हॉस्पिटल और पिम्स हॉस्पिटल (जालंधर) की ओर से गवर्नमेंट स्मार्ट स्कूल (गर्ल्स), मेन बाज़ार, भार्गो कैम्प, जालंधर में 28 सितम्बर 2025 को एक मुफ्त आंखों एवं जनरल चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

कैंप में कुल 116 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 9 मरीजों को मोतीबिंद (चित्ता मोतिया) ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। मरीजों को मुफ्त दवाइयां, आंखों की जांच, जनरल चेकअप एवं ब्लड शुगर चेकअप की सुविधा प्रदान की गई।

अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगाए जाते रहेंगे।


About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *