जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिजाइन विभाग द्वारा फैशन मेकओवर्स पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नवीनतम ट्रेंडस तकनीकों की जानकारी व फैशन से संबंधित प्रोफेशनल टिप्स देना था। बतौर रिसोर्स पर्सन कालेज के एलुमनी व प्रसिद्ध फैशन एक्सपर्ट व स्टाइलिस्ट हिमांशी मदान व कीर्ति जैन उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सही कपड़ो के चुनाव, ग्रूमिंग तकनीक व मेकअप ट्रेंडस से आप अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं। वर्कशाप के दौरान लाइव डिमांस्ट्रेशन की गई जिसमें छात्राओं को स्टाइलिंग, कलर कोआर्डिनेशन व आधुनिक मेकओवर की तकनीकों की जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन ने पर्सनलाइज्ड स्टाइलिंग टिप्स भी दिए जिसमें सैशन इंटरएक्टिव हो गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डिजाइन विभाग के प्रयास की सराहना की तथा छात्राओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता व फैकल्टी सदस्यों रीतिका, मनिका व रवनीत को बधाई दी। छात्राएं इस वर्कशाप से काफी लाभान्वित हुईं।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera