जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग व मुख्य मेहमान जोन चेयरमैन डाक्टर कपिल ओहरी की अगुवाई में सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को फल,दूध,दलिया वितरित किया और सभी जरूरतमंद पेशेंट को सुबह का नास्ता करवाया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ऐली हर्षवर्धन शर्मा थे। मुख्य मेहमान डाक्टर कपिल ओहरी की यह आफिशियल विजिट थी उन्होने समर्पण क्लब की भरपूर प्रसंसा करते हुए कहा कि समर्पण क्लब लगातार समाज सेवा के प्रोजेक्ट कर रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय है।वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू ने बताया कि हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए करना है।सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, रमेश भंडारी, विनोद शर्मा, दीपक कौड़ा वअन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera