कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, डायरिया से पीड़ित मरीजों का हाल-चाल जाना

स्वास्थ्य विभाग को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सिविल अस्पताल जालंधर का दौरा किया और डायरिया से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों का उचित सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मरीजों का बहुत अच्छा इलाज किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को शहरवासियों के लिए स्वच्छ पीने का पानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की सप्लाई पाइपों का गहन निरीक्षण किया जाए और यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डायरिया से पीड़ित मरीज के क्षेत्र में तुरंत टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल के अलावा अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *