पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मांग पर रेलवे ने जारी किया आदेश, जालंधर कैंट में रुकेगी दिल्ली-कटड़ा वन्देभारत ट्रेन

उद्योगपति, एनआरआई और दिल्ली जाने वाले लोगो को होगा फ़ायदा सुशील रिंकू ने रेल मंत्री से मिल कर जालंधर कैंट में स्टापेज़ की मांग रखी थी

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू की मांग पर रेलवे ने आज दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट पर स्टापेज़ के लिए आदेश जारी कर दिया। अब जालंधर कैंट स्टेशन पर वन्देभारत एक्सप्रेस रुकेगी। वंदे भारत भारत ट्रेन के जालंधर कैंट स्टॉपेज से उद्योगपति, एनआरआई और दिल्ली जाने वाले लॉगिन को होगा ज्यादा फायदा क्योंकि शताब्दी जैसी ट्रेन में आरक्षण की समस्या हमेशा रही है और बंदे भारत के जालंधर कैंट स्टॉपेज से इसका समाधान भी होगा और उद्योगपति, एनआरआई और दिल्ली आने जाने वाले लोगों को भी बहुत फ़ायदा होगा। सुशील रिंकू ने बताया कि इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने के लिए मांग पत्र सौंपा था। सुशील रिंकू ने रेल मंत्री से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन रुकने की मांग की थी।

बता दे कि लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आस-पास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु उन्हें दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस का सीधा लाभ मिल सके। वहीं यह मांग उनकी पूरी हो गई है। रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र संख्या 701 के अनुसार गाडी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। इस फैसले से ना केवल जालंधर बल्कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। बता दे कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पहले भी ये मुद्दा उठाया गया था और उनसे वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने की मांग की थी लेकिन बीती 3 जुलाई को सुशील रिंकू ने रेल मंत्री से दोबारा मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था जिसके चलते अब उनकी मांग मान ली गई है।

Check Also

पंजाब सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध: हलका विधायक बलकार सिंह

जालंधर (अरोड़ा) :- हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *