सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की स्कूल शाखाओं ने रक्षा बंधन का त्योहार मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। ग्रुप ने इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, क्योंकि पेड़ों के बिना हम और हमारा पर्यावरण कुछ भी नहीं है और विद्यार्थियों ने इस रक्षाबंधन को वृक्ष बंधन का नाम दिया।

रक्षा बंधन, जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है, एक शुभ त्योहार है जो भाई-बहनों के बीच अटूट बंधन का जश्न मनाता है। ये त्यौहार राखी और उपहारों के आदान-प्रदान से भी आगे हैं। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस रक्षाबंधन पर पेड़ों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया, और सभी को इस अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *