Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने एक पेड़ एक जिन्दगी का लिया संकल्प-प्रभजोत सिध्धू

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने स्वतंत्रा दिवस पर प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अध्यक्षता में एक लायंन,,एक पेड़,एक जिन्दगी,,का संकल्प लिया,सिध्धू ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।आज हम जिस रफ्तार से पेड़ काट रहे हैं,उसकी दोगुनी रफ्तार से हमें पेड़ लगाने होंगे।पास्ट गवर्नर सरदारी लाल कपूर व जे बी सिंह चौधरी ने आपने संबोधन में लायंस क्लब के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अब समय सोच बदलने का है। पौधारोपण को अब हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा।हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। क्लब की मुहिम ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ के तहत पूर्व प्रधान लांयन सुरेंद्र कौर,लांयन जगन नाथ सैनी,हर्षवर्धन शर्मा व पीआरओ सुरेंद्र सिंह ने पौधे लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर पास्ट गवर्नर सरदारी लाल कपूर, जे बी सिंह चौधरी, रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,डाक्टर पी जे ऐस अनेजा, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, संजीव मड़िया, जेपीएस सिध्धू, सुरेंद्र कौर,मनीष चोपड़ा, सीनियर वाईस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा, जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह एंव सभी लांयन सदस्य उपस्थित थे

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *