Breaking News

पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग योजना वापिस लेकर किसानों के अधिकारों की रक्षा की : अमृतपाल सिंह

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला योजना कमेटी जालंधर के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग योजना वापस लेने के फैसले का स्वागत किया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। मृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार और पिछली किसान विरोधी सरकारों में यही असली अंतर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भू-माफियाओं और बड़े कॉर्पोरेट बिल्डरों के आगे झुकती थी, लेकिन हमारी मान सरकार जनता की आवाज सुनती है और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेती है। उन्होंने कहा कि इस योजना को वापिस लेने से यह स्पष्ट संदेश गया है कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लूटने का दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान अपनी एक इंच जमीन भी जबरन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब जनता का है, न कि चंद भ्रष्ट मुनाफाखोरों का। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में पंजाब का हर विकास पारदर्शिता, न्याय और सभी हितधारकों की सहमति पर आधारित होगा, ताकि किसान राज्य की प्रगति में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों की जीत है और लूट पर पलने वालों की करारी हार। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के संसाधन सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को नहीं बेचे जाएंगे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *