Breaking News

पंजाब पुलिस ने एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर में “युद्ध नशा विरुद्ध” पर संगोष्ठी आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब पुलिस विभाग द्वारा आदर्श नगर, जालंधर स्थित मोंटगोमरी गुरु नानक पब्लिक स्कूल में “युद्ध नशा विरुद्ध” – नशे के खिलाफ जंग के अंतर्गत एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सत्र का नेतृत्व माननीय एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को सतर्क व जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। उनका भाषण बेहद प्रभावशाली व ज्ञानवर्धक रहा।

इस जागरूकता अभियान में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी थे –
ए.एस.आई. बलविंदर सिंह
ए.एस.आई. ज्योति शर्मा
हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह एवं साहिल वोहरा
(पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2, जालंधर)
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कंवलजीत सिंह रंधावा ने पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा
कि उन्होंने छात्रों को सही दिशा दिखाने में अहम भूमिका निभाई।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *