अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पी एफ ऐ पुलिस लांईन गऊशाला में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पी ऐफ ऐ गौशाला पुलिस लांईन में गांयों को चारा खिलाया व घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान। उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने बताया कि घायल बेजुबान पशु पक्षियों को ईलाज की जरूरत है इसलिए सरकार व एन जी ओ को इन की मदद के लिए आगे आना चाहिए, हमारा क्लब सेवा करने के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने बताया कि गाय की सेवा करना बहुत बड़ा पुण्य है, इसलिए हर इंसान को गाय की सेवा करनी चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली अकाशदीप ने सहयोग किया। सचिव अशोक बजाज ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस मौके पर उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, आमित गर्ग, रमेश भंडारी, आकाशदीप सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *