अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा में दिए खाद्य पदार्थ

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में फल,स्वीट्स भेंट किए और भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में ऐली शशि सेठ एंव रविंदर सेठ ने अपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया। छाबड़ा साहब ने बताया कि पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में बेसहारा करीब 50 बुजुर्ग पुरुष रहते हैं। इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश,समाज की सेवा ही हमारा धर्म है, समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। गर्ग साहब ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट हम आगे भी करते रहेंगे। सचिव अशोक बजाज ने सेठ साहब को शुभकामनाऐ देते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव अशोक बजाज,पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, सी आर जलोटा,जयदेव मल्होत्रा, ऐ के बहल,प्रदीप जुल्का,सुमन जुल्का व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *