वित्तीय सेवा विभाग(DFS) के निर्देशानुसार, केनरा बैंक ने तीन माह का वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) शिविर आयोजित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- केनरा बैंक द्वारा जालंधर के अलग अलग गावों में वित्तीय समावेशन लगाए जा रहे है इसी कड़ी में गांव उपल खालसा, नूरमहल में सरपंच और ग्राम पंचायत के सहयोग से शिवार लगाया गया । इस शिविर का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।शिविर में आरपी जायसवाल- जीएम, मार्केटिंग, केनरा बैंक, हेड ऑफिस, बेंगलुरु, मनोज कुमार दास- जीएम, केनरा बैंक, चंडीगढ़, वेद प्रकाश – डीजीएम, केनरा बैंक, चंडीगढ़ विश्वजीत सिंह रघुवंशी – एजीएम, केनरा बैंक, जालंधर, मोहन सिंह मोती- एलडीएम, यूको बैंक, संजीव कुमार चौहान, निदेशक रुडसेटी जालंधर प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की कार्यक्रम के दौरान, आरपी जायसवाल ने वित्तीय समावेशन के महत्व पर जोर दिया और बताया कि बैंक के प्रयास से गांवों और पिछड़े क्षेत्रों में भी लोग अब सरलता से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।

वेद प्रकाश ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और लोगों को अपनी वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने की बात की। मनोज कुमार दास ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी, जो विशेष रूप से छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण ग्राहकों के लिए लाभकारी हैं। मोहन सिंह मोती ने बताया कि इस प्रकार के शिविर न केवल लोगों को बुनियादी बैंकिंग सेवाओं से परिचित कराते हैं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। विश्वजीत सिंह रघुवंशी ने कहा इस पहल को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से, बैंक न केवल ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार लाता है।संजीव कुमार चोहान ने रूडसेट इंस्टिट्यूट जालंधर के बारे में जानकारी दी और कहा की रूडसैट इंस्टीट्यूट जालंधर में सितंबर माह में लड़को के लिए रैफ्रिजरेटर, मोबाइल फोन, मैंस पार्लर सैलून, फास्ट फूड के फ्री कोर्स शुरू होने वाले है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑफिस में आकर या ऑनलाइन www.rudsetitraining.org पर अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए दिए नंबर (98788-22268) पर कार्यालय समय में सम्पर्क भी कर सकते हैं।कार्यक्रम के समापन पर परगट सिंह ने सभी उपस्थितों का धन्यवाद किया।इस अफ़सर पर कैनरा बैंक स्टाफ उपस्थित था।

About admin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *