Breaking News

डिप्टी कमिश्नर ने देश में शाहकोट ब्लॉक का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- नीति आयोग द्वारा शुरू किए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के अंतर्गत ब्लॉक शाहकोट का संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह करवाया गया,जिसमें डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने ब्लॉक शाहकोट को एक प्रोग्राम में देश ( जोन ।।) में अव्वल नंबर पर लाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।स्थानीय रेडक्रॉस भवन में आयोजित समारोह के दौरान बोलते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नीति आयोग ने विभिन्न जिलों को अलग-अलग विशिष्ट क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम शुरू किया था, जिसके तहत ब्लॉक शाहकोट को एस्पिरेशनल ब्लॉक घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निरंतर नेतृत्व और सहयोग से, इस प्रोग्राम के अंतर्गत ब्लॉक में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास क्षेत्रों में दिए गए 39 महत्वपूर्ण संकेतकों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।

डा.अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी और शाहकोट ब्लॉक को विकसित ब्लॉकों की श्रेणी में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता की यह कहानी यहीं नहीं रुकनी चाहिए, बल्कि अन्य ब्लॉकों तक भी पहुंचनी चाहिए। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. शाहकोट शुभी आंगरा, सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल, मुख्य कृषि अधिकारी रणधीर सिंह ठाकुर, डिप्टी ई.एस.ए. अरुण कुमार महाजन, जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, एस.एम.ओ. डा. दीपक चंदर, नीति आयोग की स्टेट नोडल ऑफिसर आरुषि शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजविंदर कौर, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर गुरजंट सिंह और कृषि विभाग से जसबीर सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे आंगनवाड़ी वर्कर, स्टाफ नर्स, आशा वर्कर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर और एस.डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, ग्रामीण विकास), सहायक कमिश्नर (यूटी) मुकीलन आर और सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *