Breaking News

जालंधर में हरियावल बढ़ाने के लिए इस मानसून में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को समर्पित होगा पौधारोपण अभियान

जालंधर (अरोड़ा) :- जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए जालंधर प्रशासन इस मानसून में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले भर में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाना है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस साल का पौधारोपण अभियान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को समर्पित होगा, जिसमें सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ आम जनता की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 15 अगस्त 2025 तक पूरा होने वाला यह अभियान जालंधर के सभी गांवों, ब्लॉकों और शहरी वार्डों को कवर करेगा। डा.अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान के दौरान छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जो जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए तापमान को नियंत्रित करने और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा जालंधर बनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है और पेड़ लगाने के इस अभियान में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से इसकी सफलता सुनिश्चित होगी।

वन मंडल अधिकारी जरनैल सिंह बाठ ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान पेड़ों की जरूरत को पूरा करने के लिए वन विभाग ने जिले भर में कई नर्सरियां स्थापित की हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के लिए जहां सरकारी विभागों को मुफ्त में पौधे मिलेंगे, वहीं आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए लोग रियायती दरों पर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जालंधर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *