इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में ज़ोनल 2 वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में आयोजित ज़ोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। युवा खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया। अंडर 19 कैटिगरी में मानव सहयोग स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, गुरुकुल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और सरकारी स्कूल, जंशल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 कैटेगरी में मानव सहयोग स्कूल प्रथम स्थान पर इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारां दूसरे स्थान पर जबकि कैंब्रिज इन्नोवेटिव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 कैटेगरी में मानव सहयोग स्कूल प्रथम स्थान पर कैंब्रिज को एड दूसरे स्थान पर तथा इनोसेंट हार्ट्स लोहारां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रिंसिपल शालू सहगल ने विजेता टीमों को उनकी योग्य जीत पर बधाई दी और सभी प्रतिभागियों द्वारा दिखाई गई उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *