लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए 1 जुलाई से ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे कैंप

जालंधर (अरोड़ा) :- लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए तीन महीने तक चलाए जाने वाले ‘वित्तीय समावेशन संतृप्ति’ अभियान पर चर्चा करने के लिए आज जिला स्तरीय सलाहकार समिति की विशेष बैठक हुई। यहां अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने का अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन महीने के इस अभियान के दौरान लोगों को बैंकों में वित्तीय समावेशन के तहत चल रही योजनाओं, प्रधानमंत्री जन धन योजना (पी.एम.जे.डी.वाई.), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पी.एम.जे.जे.बी.वाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पी.एम.एस.बी.वाई) और अटल पेंशन योजना (ए.पी.वाई) के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी पंचायतों के सहयोग से कैंप लगाएंगे, जिसमें के.वाई.सी. दस्तावेज उपलब्ध करवाकर पुराने खातों को पुनः सक्रिय करवाने तथा नए खाते खुलवाने में सहायता करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में पंचायतों को जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा बैंकों का सहयोग करें। उन्होंने सभी बैंकों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट एल.डी.एम दफ्तर को भेजने के लिए भी कहा। अतिरिक्त डिप्टी क

Check Also

इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विद्यार्थियों का सम्मान व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम बस्ती दनिश्मन्दा द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *