निःशुल्क होम्योपैथिक मैडिकल कैम्प लगाया, 365 लोगों की जांच की गई

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार के आदेशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में होम्योपैथिक विभाग पंजाब के प्रमुख डॉ. हरिंदरपाल सिंह एवं जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. रूपिंदर कौर के निर्देशानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 365 लोगों की जांच की गई। श्री गुरु रविदास जी गुरुद्वारा, गग्गर पत्ती, जंडियाला, मंझकी में आयोजित इस कैम्प में एचएमओ डा. इंदु मल्होत्रा ​​एवं डा. अरविंद कुमार, एच.डी. विशाल मेहता एवं सीमा एवं वरिंदर कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कैम्प में सरबजीत सिंह एवं पूरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एच.ए.डी.सी.औ (HAPDCO) के मैनेजर पप्पू पांडे, प्रवेश कुमार यादव, बहादुर सिंह सादीपुर, नरिंदर काका, दीपक बधान, लवप्रीत चुंबर, वरिंदर कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *