सी.एम.दी योगशाला; पी.ए.पी. ग्राउंड तिरंगे के रंग में रंगा

19 जून को सुबह 5 बजे शुरू होगा ‘पंजाब योग समागम-2025’

जालंधर (अरोड़ा) :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वस्थ समाज बनाने के लिए शुरू की गई ‘ सी.एम.दी योगशाला’ मुहिम के तहत राज्य भर में लोगों को योग के अभ्यास के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं जालंधर में ‘ सी.एम.दी योगशाला’ के तहत राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन 19 जून को सुबह 5 बजे शुरू होगा। इस आयोजन के लिए पी.ए.पी. ग्राउंड को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगशाला के तहत राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम-2025’ के उचित संचालन और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम 19 जून को सुबह 5 बजे प्रारम्भ होगा, जिसके लिए प्रबंधों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *