सतगुरु कबीर महाराज जी के 627वें प्रकाश उत्सव पर शहर भर में जगह-जगह करवाए कार्यक्रंमों में नतमस्तक हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकू

जलंधर (अरोड़ा) :- सतगुरु कबीर महाराज जी का 627वां प्रकाश उत्सव शहर भर में धार्मिक संस्थाओं द्वारा अलग-अलग जगहों पर बड़ी श्रद्धा भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जहां नतमस्तक होते हुए सतगुरु कबीर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं सतगुरु कबीर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस मौके पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इन कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सतगुरु कबीर जी महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और प्रतिगामी परंपराओं को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया, जिसका एकमात्र उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि हमारे विविधतापूर्ण राष्ट्र में, जहां विभिन्न जातियों और संप्रदायों के लोग सह-अस्तित्व में हैं, मानवता को बिना किसी पूर्वाग्रह के संजोया जाना चाहिए, क्योंकि भगवान सभी के दिल में निवास करते हैं। पूर्व सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि कबीर जी का प्रत्येक दोहा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि जीवन में प्रगति को प्रोत्साहित करता है, जो गहन सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर साहब ने समाज को अंधविश्वास, पाखंड और कुरीतियों से मुक्त करने का कार्य किया और समानता का संदेश दिया। सतगुरु कबीर साहब जी के दोहे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वह सदियों पहले थे। पूर्व सांसद रिंकू ने कहा कि सतगुरु कबीर जी सभी वर्ग के लोगों के चहेते हैं, क्योंकि उन्होंने सभी को एकता व भाईचारे का संदेश दिया। इसलिए आज के दौर में कबीर जी की वाणी की हर ओर जरूरत है। उन्होंने सभी को सतगुरु कबीर जी महाराज द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील भी की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *