लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीन व राशन भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में एक जरूरतमंद परिवार को राशन व रोजी रोटी के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन भेंट की। वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा साहब ने कहा कि अन्न दान महादान है और लायंस क्लब फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में विश्व में अग्रणी है ।
आनंद साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ,हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है और हम सब मिलजुल कर इस वर्ष 2024-25 में समाज के लिए हर तरह के सेवा कार्य के 65 सर्विस प्रोजेक्ट्स किए। इस मौके पर सीनियर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, ऐ के बहल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *