फिल्लौर के गांव नगला में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की भाजपा नेता कैंथ ने की निंदा

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मिलेगा कैंथ

जालंधर (अरोड़ा) :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ और अभद्र तरीके से अपमान करने का सिलसिला जारी है। ऐसी जघन्य आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। भगवान मान सरकार बेबस और शक्तिहीन नजर आ रही है। जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के गांव नगला में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस साल अब तक 4 से ज्यादा बार बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा और अपमानित किया जा चुका है। ऐसी घटनाएं करने वालों के हौसले बुलंद हैं और यह सिलसिला जारी है। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। ऐसी घटनाओं से दलित समाज में रोष व आक्रोश है। सरदार कैंथ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। दलित नेता परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मिलेगा और पूरी स्थिति की जानकारी देकर मूर्तियों की सुरक्षा की मांग करेगा और भगवंत मान सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेगा क्योंकि सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *