एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने हासिल किये श्रेष्ठ स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बी-डिज़ाइन मल्टीमीडिया पांचवें समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जसमीत कौर ने 541/600 में से अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान,दृष्टि शर्मा ने 518 प्राप्त करके छठा स्थान, अर्णव जैन ने 511 अंक प्राप्त करके 12वां स्थान, कुशल कुमार वालिया ने 510 अंक प्राप्त करके 14वां स्थान तथा अक्षिता गुंबर ने 508 अंक प्राप्त करके 15वां स्थान हासिल
किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर मेहनत करते रहे और आने वाली कक्षाओं में भी इस स्थान को बरकरार रखें। डॉ ढींगरा ने इन मेधावी छात्रों को दिशा-निर्देश देने के लिए एवं प्रेरित करने के लिए मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक श्री अंकित गोयल के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि विद्यार्थी बुलंदियों को चूमते रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *