एच.एम.वी. ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस

जालंधर (अगम गर्ग) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा आयुष मंत्रालय, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) व 2 पंजाब गल्र्स बटालियन एनसीसी, जालंधर के सहयोग से पूरे उत्साह के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन कालेज की स्टूडेंट कौंसिल व स्पोर्ट्स विभाग की ओर से किया गया था। योग दिवस 2025 की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हैलथ’ थी। योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने की। योग प्रशिक्षक सोनल रल्हन के दिशा-निर्देशन में विभिन्न योग आसन किए गए।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन एनसीसी, एनएसएस व स्पोर्ट्स विभाग के प्रतिनिधियों, छात्राओं, टीचिंग, नॉन-टीचिंग व स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न योग आसन किए। प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल एम.एस. सहदेव ने भी छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा, आर्मी विंग की एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, एनएसएस इंचार्ज डॉ. वीना अरोड़ा, स्पोर्ट्स विभाग से रमनदीप कौर, सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी, टीचिंग व नॉन-टीचिंग के सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *