एच.एम.वी. की छात्राओं ने राज्य स्तरीय आयोजन में किया योगा

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन में हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की छात्राओं ने 19 जून, 2025 को पीएपी ग्राउंड, जालंधर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, ‘सीएम दी योगशाला’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और योग सैशन में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। उनकी उपस्थिति योग की प्राचीन पद्धति के माध्यम से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के सामूहिक उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, प्रदीप मेहता, नीरज अग्रवाल, हरमनु, रमनदीप, प्रगति, अंजू, सिमरन, जसबीर कौर, काजल के साथ-साथ एनसीसी वालंटियर्स, स्टूडेंट कौंसिल, हॉस्टल की छात्राओं, कॉलेज की छात्राओं और खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. अंजना भाटिया भी उपस्थित थीं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने एचएमवी के विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *