जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर (बी.एड कॉलेज) के फिजिकल एजुकेशन विभाग के डी.पी.एड (2023-25) कोर्स के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट एस.सी.ई.आर.टी, मोहाली द्वारा घोषित किया गया। इस रिजल्ट में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में अग्रणी स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के विद्यार्थी मुकेश कुमार ने 82% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश ने 79% अंक लेकर दूसरा, मनीष ने 78% अंक लेकर तीसरा, दिव्या ने 77% अंक लेकर चौथा, दिनेश कुमार ने 76.75% अंक लेकर पांचवां, विकास ने 76% अंक लेकर छठा, बंटी मीना ने 75.5% अंक लेकर सातवां, देवा राम ने 74.87% अंक लेकर आठवां, सीता राम ने 74.87% अंक लेकर नौवां तथा राजेश मीना ने 74% अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
Check Also
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन
जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …
Jiwanjot Savera