जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल की ओर से यूजीसी गाइडलाइन्स पर कैस आधारित प्रमोशन पर लेक्चर का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन इकोनामिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालू बत्तरा उपस्थित थे। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने उनका प्लांटर भेंट करके स्वागत किया। डॉ. शालू बत्तरा ने कैस के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसकी एलिजिबिलिटी प्रक्रिया व विभिन्न चरणों की पूरी जानकारी दी। डॉ. बत्तरा ने कैस का उद्देश्य, फैकल्टी सदस्यों के प्रोमोशन में इसके महत्व पर बात की। प्रतिभागियों ने आवश्यक दस्तावेजों एवं पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिभागियों ने डॉ. बत्तरा से सवाल भी पूछे तथा कैस पर जानकारी एकत्र की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी के प्रयासों को सराहा तथा कहा कि प्रोमोशन प्राप्त करने के लिए कैस संबंधी सारी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera