के.एम.वी. में हैपी ट्रेलस -विदाई समारोह का आयोजन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में हियूमैनिटीज़ विभाग के द्वारा अपनी पढ़ाई पूरी कर विद्यालय से जाने वाली छात्राओं के लिए हैपी ट्रेलस-विदायगी समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए खूबसूरत गीतों की पेशकारी के साथ-साथ डांस परफारमैंस भी प्रस्तुत की गई. छात्राओं के लिए मनोरंजन भरपूर खेलों के साथ-साथ माडलिंग का आयोजन भी किया गया. जीवन में आगे बढ़ने की चाहत एवं अपनों का आर्शीवाद प्राप्त करती हुई छात्राओं में से नंदिनी को मिस फेयर वेल घोषित किया गया, रेवती को पहली रनर अप घोषित किया गया, रीत को दूसरी रनर अप घोषित कियाग या, स्मृति ठाकुर को मिस कॉन्फिडेंट घोषित किया गया, सिमरनजीत कौर को मिस ग्रेस फुल घोषित किया गया, अनुष्का को मिस चार्मिंग घोषित किया गया और आयुषी को मिस ब्यूटी फुल स्माइल घोषित किया गया।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी छात्राओं को अपने जीवन में शानदार मुकाम हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी. जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को पहचानते हुएपूर्ण साकारात्मकता एवं मेहनत के साथ अपनी रूची पर आधारित क्षेत्र में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे उनके माता- पिता एवं विद्यालय के गौरव में और बढ़ौतरी हो सके. इसके साथ ही इस फेयरवैल के आयोजक डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर एवं डॉ. गुरजोत के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *