एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में राजेश्वरी पाॅल जी की पुण्यतिथि

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में हमारे संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय सत्य पॉल जी की धर्मपत्नी एवं वर्तमान चेयरपर्सन सुषमा पॉल बर्लिया जी की माताजी, राजेश्वरी पॉल जी की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रार्थनाएं एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर चिंतन किया गया। प्रार्थना सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राजेश्वरी पॉल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रधानाचार्या संगीता निस्तंद्रा जी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी , जिसमें उन्हें एक ममतामयी, विनम्र, प्रेमपूर्ण एवं करुणामयी व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया गया। प्रधानाचार्या संगीता निस्तंद्रा ने डॉ. गर्ग, वरिष्ठ शिक्षा सलाहकार, एपीजे एजुकेशन द्वारा भेजा गया संदेश को पढ़कर सुनाया एवं विद्यार्थियों को राजेश्वरी पॉल जी के प्रेरणास्पद कार्यों और समर्पित जीवन से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पॉल कला की विभिन्न विधाओं की प्रेमी एवं उत्साही समर्थक थीं और उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश भाग कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने में समर्पित किया। यह आयोजन एक भावुक श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया, जिसने यह सुनिश्चित किया कि उनका जीवन और कार्य भविष्य की पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *