अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने डी एस एस डी प्राइमरी स्कूल में छात्रों को स्टेशनरी वितरित की

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग व वी डी जी 1 एन के महेंद्रू की अगुवाई में देवी सहाय सनातन धर्म प्राईमरी स्कूल मंडी रोड में छात्रों को फल स्वीट्स,नोटबुक व स्टेशनरी वितरित की । इस प्रोजेक्ट में समाज सेवक विश्व नाथ बख्शी ने सहयोग किया। सचिव अशोक बजाज ने सभी का स्वागत किया। महेंद्रू साहब ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं, युनीक होम में प्रोजेक्ट, फूड फार हंगर ,जरूरतमंद बच्चों को फीस के रूप में आर्थिक मदद व स्टेशनरी भेंट करना काबिले तारीफ है ।इस मौके पर सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला , पीआरओ सुरेंद्र हांडा , विश्व नाथ बख्क्षी, डी सी टी पब्लिकेशन राकेश चावला, ऐली जयदेव मल्होत्रा , नरेंद्र शर्मा, दीपक कौड़ा,रमेश भंडारी, आर के कोहली, प्रिसिंपल ,स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *