सभी पाकिस्तानी ड्रोन देर रात 11.20 बजे तक किए गए न्यूटरल – डीसी जालंधर

जालंधर/ब्यूरो – डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने बड़ा बयान जारी कर दावा किया है कि अधिकारिक सूत्रों अनुसार देर रात 11.20 बजे तक सभी पाकिस्तानी ड्रोन न्यूटरल कर दिए गए हैं। उन्होंने जालंधर में ड्रोन दिखने की तो पुष्टि की लेकिन CT कालेज संबंधी वायरल हो रहे वीडियो बारे कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पहला ड्रोन रात करीब 9 बजे दिखा था। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि CT कालेज वाला वीडियो शाम 7.39 का बताया जा रहा है जबकि ड्रोन करीब 9 बजे दिखा था। इसलिए इस वीडियो को वायरल न किया जाए। वहीं अब जालंधर में दिखे सभी पाकिस्तानी ड्रोन न्यूटरल कर दिए गए हैं।

About admin

Check Also

नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *