नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूक

जालंधर (अरोड़ा) :- प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और आगामी विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ के तहत स्थानीय शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने के वैश्विक मुद्दे के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता दिया गया। इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान

विकसित भारत का आधार नशामुक्त समाज डीसी वरजीत वालिया जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *