जगन्नाथ सैनी करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन जालंधर जिले के सचिव नियुक्त

जालंधर (अरोड़ा) :- करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान ने इस इलाके के समाज सेवक जगन्नाथ सैनी को करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन जालंधर जिले के सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति के लिए सैनी ने राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान व पंजाब प्रधान डॉक्टर हरदयाल सिंह पन्नू का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।

जिला प्रधान कुलविंदर फुल्ल के साथ मिलकर काम करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ व नशे के खिलाफ लहर चला कर नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए कार्य किए जांऐगे। जालंधर जिले और तहसीलों में संस्था की शाखाएं शुरू कर के नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाऐगा।

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान

विकसित भारत का आधार नशामुक्त समाज डीसी वरजीत वालिया जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *