Breaking News

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में डॉ. रितु भट्टी, (डिप्टी रजिस्ट्रार जी.एन.डी.यू, अमृतसर), डॉ. रुपिंदरजीत कौर सिविल अस्पताल जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई और सरस्वती वंदना भी की गई। कॉलेज के डॉ. एस.सी शर्मा, सेंट सोल्जर डिग्री कॉलेज जालंधर की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने उनका स्वागत किया।

समारोह में कुल 216 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को 8 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए जिसमें स्वर्ण पदक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, एन.एस.एस, एन.सी.सी, प्रसिद्ध हस्तियों के साथ उत्कृष्ट इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बधाई दी और उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *