सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नज़दीक एनआईटी स्थित ने मनाया विश्व मलेरिया दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नज़दीक एन.आई.टी के पास स्थित के विद्यार्थियों ने मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होकर विश्व मलेरिया दिवस मनाया। जिसमे छात्रों ने समाज सन्देश देते हुए बताया कि मलेरिया चाहे जानलेवा है लेकिन यह एक रोकथाम योग्य बीमारी भी है।

जो अभी भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इस मौके स्कूल स्टाफ ने छात्रों के साथ जागरूकता एवं रोकथाम को प्रोत्साहित करने और हमारे समुदायों और हमारी दुनिया से मलेरिया को खत्म करने के उद्देश्य से किए जाने वाले प्रयासों का समर्थन करने की शपथ ली। ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की इस पहल की सराहना की और उनको सन्देश देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि हम एक दिन समाज में बदलाव लाएंगे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *