Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 98 विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के परिणामों में मेरिट स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने बी.एड. सेमेस्टर-3 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के 98 विद्यार्थियों ने 9.00 एसजीपीए हासिल किए। कॉलेज के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों में चाहत सेखरी, मनजीत कौर, बलजीत कौर, कोमलदीप, गरिमा जैन, ओंकारजीत, सिमी अग्रवाल, तवलीन चुघ, भानु शर्मा, मयंक गुप्ता, सुखदीप कौर, वेनिका चोपड़ा, सतिंदर कौर, सोनिया, किरण, रितिका, राधिका, सिमरन, शिखा डडवाल, सत्यम खुराना, भारती, पूजा देवी, संगम, दीक्षा शर्मा, तानिया, मानवी चोपड़ा, तरनजोत कौर, अनुभा सहगल, चाहत चतरथ, नीलम, कुशमिता, अनुरीत, अमृत कौर, गोनिका, मनिंदर कौर, तानिया ने उच्च अंक प्राप्त किए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *