शैक्षिक सत्र 2025 26 का आह्वान हवन समारोह के साथ

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- एक समृद्ध वर्ष के लिए हवन द्वारा आशा और प्रार्थनाओं के साथ, संस्कृति केएमवी स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 का स्वागत किया । पूरे स्कूल समुदाय ने वैदिक मंत्रों की लयबद्ध जप, और पवित्र अग्नि की दिव्य आभा के साथ सफलता के लिए आशीर्वाद का आह्वान किया। यह हवन सम्मानित आर्य शिक्षा मंडल प्रधान चंद्रमोहनजी, नीरजा चंद्रमोहन जी , मित्तल की उपस्थिति में संपन्न किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए, चंद्रमोहन जी ने माता -पिता का सम्मान करने के महत्व, महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करना, और सफलता की नींव के रूप में ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को दूरदर्शी मानसिकता एवं नवीनतम ज्ञान के जिज्ञासु बने रहने, विज्ञान में प्रगति, विशेष रूप से ए• आई• जैसे परिवर्तनकारी क्षेत्रों में जिज्ञासु प्रवृत्ति बनाए रखना के लिए कहा।

विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने आए सम्मानित अतिथियों आर्य शिक्षा मंडल प्रधान चंद्रमोहन, नीरजा चंद्रमोहन एवं मित्तल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की कार्य प्रणाली के प्रति स्थिर प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए समग्र शिक्षा – जो बुद्धि का पोषण,नैतिक शक्ति का निर्माण और सर्व कल्याण एवं करुणा का विस्तार करने में सक्षम हो के लिए आश्वस्त करते हुए सभी को नव शैक्षिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *