Breaking News

पहलगाम हमला मानवता के दुश्मनों द्वारा किया गया घृणित कार्य, अमानवीय और तिरस्कार के योग्य: सुशील रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले में निर्दोष नागरिकों के हताहत होने का हृदयविदारक समाचार सुनकर मन दुखी है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। श्री रिंकू ने कहा कि निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस हमले के अपराधियों को अपने जघन्य कृत्य की बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों को मिलकर एक स्वर में आतंकवाद के हर रूप का विरोध करना होगा। इस जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य के अपराधियों और उनका समर्थन करने वालों को जल्द से जल्दन्याय के कटघरे में लाना ही आंतकवाद का मुहंतोड़ जवाब होगा। श्री रिंकू के अनुसार पहलगाम हमला मानवता के दुश्मनों द्वारा किया गया घृणित कार्य, अमानवीय और तिरस्कार के योग्य है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माननीय गृहमंत्री अमित शाह से आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पाकिस्तान को जल्द ही सबक सिखाने की मांग करते हुए कहा कि यह खेल पाकिस्तान ने शुरू किया है, लेकिन पूरे देश को पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार और भारतीय जवान इसे खत्म करेंगे। जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा आतंकियों के इस कुकृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *