केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को बांटे टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के सर्टिफिकेट

जालंधर (अरोड़ा) :- जरुरतमंद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयोजन से कन्या शिक्षा प्रसार संगठन (रजि) द्वारा आर्य समाज मंदिर माडल हाउस, जालंधर में महिलाओं को मुफ्त टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के कोर्स करवाए जा रहे हैं। आज कोर्स पूरा होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत पहुंचे। इन सर्टिफिकेट को मेहर चंद पोलिटेक्निक कालेज जालंधर द्वारा उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य बेहद प्रशंसनीय है। कन्या शिक्षा प्रसार संगठन के प्रधान एस एस चौहान ने अपने साथियों सहित मोहिंदर भगत को समारोह में आने के लिए धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम गंगोत्रा,आप नेत्री शौभा भगत एवं अन्य संगठन सदस्य उपस्थित थे

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *