Breaking News

एचएमवी में स्थापना दिवस के अवसर पर पखवाड़ा उत्सव आनन्दोत्सव का शानदार आरंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पखवाड़ा उत्सव आनन्दोत्सव का शानदार शुभारंभ किया गया। यह आयोजन नैशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए जाने वाले इस उत्सव से पूरे संस्थान के परिसर में केयरिंग व करुणा की भावना का संचार हो गया। इस पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दयालुता, सामाजिक जिमेदारी व संयुक्त भलाई की भावना का प्रसार होगा। इस शुभ अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि स्थापना पखवाड़ा न केवल हमारे गरिमामई इतिहास को दर्शाता है बल्कि इससे सही मायने में समाज की उन्नति के प्रति हमारी सच्ची खुशी झलकती है। इस अवसर पर सीनियर फैकल्टी सदस्य डॉ. नवरूप, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. वीना अरोड़ा, डॉ. सलोनी शर्मा, डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा व सभी फैकल्टी इंचार्ज उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. सरीन ने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग शिव रमन गौड़, लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद व सभी टीचिंग व नॉन-टीचिंग सदस्यों को स्थापना दिवस पखवाड़े की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस समारोह में एचएमवी के शिक्षा के प्रति समर्पण की गाथा भी प्रस्तुत की जाएगी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *