उन्मुखीकरण कार्यक्रम के द्वारा विद्यालय योजनाओंको बताया

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में कक्षा एक से कक्षा ग्यारहवीं तक के नए अभिभावकों के लिए उन्मुखीकरण( ओरिएंटेशन)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षिक प्रक्रिया, विद्यार्थियों के कल्याण, शिक्षण पद्धति तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना था। अभिभावकों को विद्यालय के सिद्धांतों और शिक्षण दृष्टिकोण से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने बच्चों के समग्र विकास की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें।

इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ को-ऑर्डिनेटर ने विद्यालय की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय द्वारा छात्रों की शैक्षिक व नैतिक उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उन्हें विद्यालय के कार्यप्रणाली और छात्रों के विकास से जुड़ी गहरी जानकारी मिली।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *