बटालियन मुख्यालय में केडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्कॉरशिप चैक द्वारा कैडेटों का सम्मान

जालंधर (अरोड़ा) :- 2 पंजाब एनसीसी बटालियन मुख्यालय में कैडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्कॉरशिप चैक देकर सम्मानित किया गया। कर्नल विनोद जोशी कमान अधिकारी ने बताया प्रतिवर्ष डारेक्टर जनरल एनसीसी दिल्ली द्वारा शिक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाले कैडेटों को स्कॉरशिप प्रदान की जाती है जो अन्य कैडेटों को शिक्षा में बेहतरीन अंक लाने को प्रोत्साहित करती हैं। कर्नल जोशी ने बताया हजारों केडेटों को लाखों रुपयों को स्कॉरशिप दी जाती है।

कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने बताया डी जी एनसीसी द्वारा पहली बार सभी प्राइवेट कालेजों और स्कूलों के कैडेटों का ड्रेस एलाउन्स भत्ता रु 4800 सीधा प्रत्येक केडेट के अकाउंट में स्थानातरित किया गया है। आगामी दिनों में प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के कैडेटों को भोजन भते पर डी जी एनसीसी द्वारा धनराशि दी जायेगी जो कैडेटों को विश्व के सबसे बडे यूनिफार्म संस्था के साथ जुडूने को प्रोत्साहित करेगी। केडेट सरनजीत कौर डी ए वी यूनिवर्सिटी, सीनियर अन्डर ऑफिसर चित्रांशु मेहर चन्द आईटीआई कालेज, केडेट सौरभ आर्मी पब्लिक स्कूल, केडेट एकनूरप्रीत कौर एम जी एन स्कूल को स्कॉरशिप चैक और जलपान के साथ सम्मानित किया गया। सभी कैडेटों के माता पिता सम्मान समारोह में सम्मिलित हुये जो बहुत प्रसनचित थे। लेफ्टिनेंट डा० अहमद हुसैन डीएवी यूनिवर्सिटी, कार्यालय संचालक रंजीत कौर और कार्यवाहक सूबेदार मेजर राजेन्द्रर सिंह सम्मान समारोह ने सम्मिलित हुये।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *