डेरा सचखंड बल्लां में बैसाखी, संग्राद व श्री गुरु रविदास जी द्वारा गंगा में पत्थर तारण दिवस मनाया गया

डेरा में किए जा रहे समाज भलाई व लोकहित कार्य सराहनीय: सुशील रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जन्म अस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट बनारस के चेयरमैन व वर्तमान गद्दीनशीन श्री 108 संत निरंजन दास जी की सरपरस्ती में बैसाखी, संग्राद व श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा गंगा में पत्थर तारण दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री गुरु रविदास महाराज जी बाणी की मधुर स्वर लहरियां समूचे वातावरण को धर्म के रसरंग में डुबोते हुए नजर आ रही थीं। पंजाब के अलग-अलग हिस्‍सों से लाखों की संख्‍या में भक्‍त उमड़े। हर तरफ भक्‍त ही भक्‍त दिखाई दे रहे थे। इस पावन अवसर पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने 108 संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने के उपरान्त कहा कि धन धन जगत गुरु सतगुरु संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने आज ही के दिन 13-अप्रैल बैसाखी संक्रान्ति पर्व पर पत्थर की शिला को कांशी बनारस में गंगा माता नदी में तैराया था। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे रविदास समाज की समृद्ध संस्कृति का परिचायक है। रिंकू ने कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ वाली कहावत को चरितार्थ सिद्ध करने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में मनाया गया बैसाखी का त्यौहार स्थित मंदिर में आज भी संत कठौती और चमत्कारिक पत्थर सुरक्षित रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर हर साल जब श्रद्धालु 108 संत निरंजन दास की अगुवाई में संत की कठौती, चमत्कारिक पत्थर और स्वर्ण पालकी के दर्शन करते हैं तो हर रैदासी के लिए यही सीख होती है कि ‘कर्म ही पूजा है’। रिंकू ने कहा कि डेरा बल्लां में 108 संत निरंजन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में समाज के लोगों को प्रभु नाम के साथ जोड़ने का बहुमूल्य कार्य किया जा रहा है। रिंकू कहा कि 108 संत निरंजन दास जी के दिशा निर्देशों के अनुसार हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में समाज भलाई और लोकहित के कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 108 संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद इसी तरह से हम सभी पर बना रहे ताकि महाराज जी द्वारा हमारे समाज को जो दिशा निर्देश और समाज की खुशहाली एवं तरक्की में मार्गदर्शन दिया जा रहा है वह लगातार इसी तरह से जारी रहे।

Check Also

PIMS हॉस्पिटल जालंधर ने MIE Gurukul INSTITUTE, Nakodar में Alliance Club Jalandhar ke सहयोग से खूनदान कैंप & जनरल मेडिकल कैंप 26 जुलाई 2026 को लगाया गया

जालंधर (मक्कड़) :- PIMS हॉस्पिटल जालंधर ने MIE Gurukul INSTITUTE, Nakodar में Alliance Club Jalandhar …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *