लायंस क्लब जालंधर ने दो मेधावी छात्रों को भेंट की आर्थिक मदद

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सेवा के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में दो जरूरतमंद मेधावी छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 11000/रूपऐ भेंट किए। यह प्रोजेक्ट प्रसिद्ध समाज सेवक लांयन मितुल चोपड़ा के सहयोग से किया गया।
पूर्व प्रधान अशवनी सहगल ने कहा कि समाज में ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पढ़ने की ललक और चाहत है किन्तु आर्थिक अभाव की वजह से पढ़ नहीं पाते और हमारी लायंस क्लब जालंधर ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करती है और प्रयास करती है कि पढ़ाई में आर्थिक रुकावट ना हो इसलिए समय समय पर ऐसे प्रोजेक्ट्स करती रहती हैं। प्रधान श्रीराम आनंद ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वर्ष तकरीबन 3 लाख की छात्रवृति हम दे चुके हैं, 50 साल से हमारा क्लब जरूरतमंद छात्रों को वजीफे और आर्थिक मदद करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान अश्वनी सहगल, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी,मीडिया कोआर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, सीनियर लांयन सदस्य हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, अरुण विशिष्ट, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *