आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर मेहर चन्द पॉलीटैक्निक कॉलेज में दयानन्द चेतना मंच द्वारा ऋषि दयानन्द, आर्य समाज और डीएवी आंदोलन के विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- प्रतियोगिता का संचालन मच के अध्यक्ष श्री प्रभु दयाल ने किया जिसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें मैकेनिकल विभाग के मुनीत शर्मा ने प्रथम पुरस्कार जीता। एप्लाइड साइंस विभाग के शुभेन्द्र और कम्प्यूटर विभाग के तुषार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। ऑटोमोबाइल विभाग के सहजनीत और सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ जगरूप सिंह ने पुरस्कार वितरण करते हुए विद्यार्थियों को महर्षि दयानन्द के साहित्य को पढ़ते रहने और आर्य समाज की शिक्षाओं से मार्ग दर्शन लेते रहने का सन्देश दिया।

About admin

Check Also

पवन गुप्ता ने एनफोर्समेंट टेक्नोलॉजी (पंजाब) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, नितिन कोहली ने शुभकामनाएं दीं

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के घोषित उम्मीदवार नितिन कोहली ने पवन गुप्ता को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *